कन्नौज, अप्रैल 3 -- कन्नौज। यूपीपीएससी परीक्षा में 67वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले अर्पित कटियार का माया देवी इंटर कॉलेज में सम्मान किया गया। कालेज के पूर्व छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद अर्पित कटियार को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि यहां के छात्र ने प्रशासनिक सेवा में उच्च स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। अर्पित कटियार ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुशासित वातावरण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.