अर्पित और हिमांशी को मिले स्वर्ण पदक
अमरोहा, मई 10 -- 29 वीं सीनियर पुरुष व महिला वर्ग की एथलेटिक्स चैंपियनशिप 8 व 9 मई को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसमें अर्पित सिंह ने 7.38 मीटर की छलांग लगाकर लंबी कूद में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वहीं महिला सीनियर वर्ग में 6.23 मीटर कूद कर हिमांशी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हिमांशी ने त्रिकूद में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह दोनों खिलाड़ी कोच सुरेंद्र सिंह से एएसएम इंटर कॉलेज खाता के खेल मैदान पर सुबह-शाम प्रतिदिन प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। सुरेंद्र सिंह ने बताया की दोनों ही खिलाड़ियों ने सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 22 से 25 मई तक रांची,झारखंड में आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.