कन्नौज, मार्च 30 -- कन्नौज। जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर बड़ी प्रशासनिक सफलता हासिल करने वाले अर्पित कटियार युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। जलालाबाद ब्लॉक के किसवापुर गांव निवासी अर्पित ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा में 67वीं रैंक प्राप्त कर जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर का पद हासिल किया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता चौथे प्रयास में पाई, जबकि इससे पहले उन्हें लगातार तीन बार असफलता का सामना करना पड़ा था।किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अर्पित के पिता योगेश कटियार खेती करते हैं और मां सुधा कटियार गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अर्पित ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा शिवाजी नगर स्थित अशोक कुमार इंटर कॉलेज से पूरी की और आगे की पढ़ाई कानपुर के राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.