शामली, अप्रैल 16 -- थानाभवन। सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 10 के प्रथम चरण के परीक्षा परिणाम में अर्पण पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। परिणाम में प्रांजल ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कनिष्का गोयल ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुशाग्र ने 94.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।इसके अलावा शावी ने 94 प्रतिशत, गणेश ने 93.4 प्रतिशत एवं मुहम्मद समीर ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- शानदार परीक्षा परिणाम से स्कूलों में खुशी का माहौल इस अवसर पर प्रधानाचार्य म...