शामली, जून 23 -- थानाभवन। कस्बा थानाभवन की अग्रणी शिक्षण संस्था अर्पण पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के छात्र राघव शर्मा एवं दीपांशु पाल का चयन जनपद शामली की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अर्पण क्रिकेट अकादमी में कोच फरमान खान एवं वसीम राणा के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। कोच फरमान खान ने बताया कि जनपद स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन 23, 24 एवं 25 जून 2026 को सहारनपुर में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए किया गया है।अर्पण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अर्पण सैनी ने कहा कि राघव शर्मा व दीपांशु पाल का जनपद शामली की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। खेल और विभिन्न प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में ...