अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बस्ती, जून 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी तथा जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सिवनी मालवा प्रकरण में गौसेवकों से जुड़े मामले को लेकर गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित था। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषसिद्ध व्यक्तियों की सामाजिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों, कारावास के दौरान उनके आचरण तथा प्रकरण की समस्त परिस्थितियों का निष्पक्ष एवं मानवीय दृष्टिकोण से पुनर्मूल्यांकन किया जाए। इस दौरान रमेश कन्नौजिया, प्रमोद पाण्डेय, रविंद्र कश्यप, सत्येन्द्र मिश्रा, विनोद निषाद, कबीर चौधरी, कृष्ण अवतार चौधरी, धर्मेंद्र चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.