कानपुर, मार्च 7 -- पुखरायां, संवाददाता। महिलाएं अब सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर व्यवसाय, खेती और लघु उद्योगों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। इन महिलाओं की मेहनत और लगन आज पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनती जा रही है।अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं। कोई महिला खेती के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही है तो कोई सिलाई, डेयरी, ब्यूटी पार्लर, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य लघु उद्योगों के जरिए अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है। इन महिलाओं की सफलता से न सिर्फ उनके परिवारों को आर्थिक मजबूती मिली है, बल्कि गांव और समाज में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। आज ये महिलाएं अन्य महिलाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.