बहराइच, अगस्त 26 -- बहराइच, संवाददाता। प्रयागराज में आयोजित 61वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के होनहार युवा एथलीट अर्नव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-16 पेंटाथलॉन इवेंट में 4097 अंक के साथ रजत पदक हासिल कर बहराइच का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही अर्नव ने आगामी नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अर्नव सिंह शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 9 के छात्र हैं। निरंतर खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पूर्व भी वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। अर्नव ने इससे पहले एसजीएफआई स्टेट लेवल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था और वह नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। अर्नव ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरु...