अर्नब चक्रवात : लगातार बारिश से अजय नदी उफान पर
देवघर, सितम्बर 26 -- पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र में जन-जीवन प्रभावित हो गया है। जगह-जगह जल-जमाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं लगातार बारिश से अजय नदी भी उफान पर पहुंच गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सिकटिया बराज पर भी पानी का दबाव बढ़ा है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए विभाग ने शुक्रवार रात सिकटिया बराज के 3 गेट खोलकर करीब 24 हजार क्यूसेक पानी अजय नदी में छोड़ा। हालांकि शनिवार को एक गेट बंद कर दिया गया, जिसके बाद बराज के दो गेटों के माध्यम से करीब 22 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से अजय नदी पूरे उफान पर है। अजय नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में भी सतर्कता बढ़ गई है। हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार की अप्रिय घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.