बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- अर्नब का असर: 24 घंटे से झूमकर बरस रहा बदरा, धान को मिली संजीवनी जिले में 26.11 एमएम हुई बारिश तो गर्मी से बेहाल किसानों को मिली राहत खेतों में नमी आने से अगेती फसलों की बुआई के लिए बना अनुकूल मौका कृषि वैज्ञानिक की सलाह- सब्जी के खेतों में जलजमाव न होने दें फोटो बारिश 01: नूरसराय के पास बारिश के बाद लहलहाती धान की फसल। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। अर्नब तूफान के असर से नालंदा में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने जिले के अन्नदाताओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बुधवार शाम से शुरू हुई हल्की और मध्यम बारिश की झड़ी से न सिर्फ लोगों को गर्मी से निजात मिली है, बल्कि खेतों में नमी लौटने से झुलस रही धान की फसल में नई जान आ गई है। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को हल्की सिहरन का एहसास होने ...