महाराजगंज, जनवरी 28 -- महराजगंज। मिठौरा क्षेत्र के बसंतपुरा राजा गांव के तीन युवकों का चयन अर्धसैनिक बलों सीआरपीएफ व सीआईएसएफ में हुआ है। इसमें राजवीर यादव का चयन सीआईएसफ में व आफताब आलम और कृष्णा भारती का चयन सीआरपीएफ में हुआ है। इनकी सफलता के बाद गणतंत्र दिवस के दिन प्रधान गिरिजेश पाठक ने फूल माला से सम्मानित किया। इस दौरान डा. रघुपति पाठक, वीरेंद्र जायसवाल, जोखू यादव, श्याम जायसवाल, घिसन प्रसाद, दीपक चौहान,गोविंद प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.