गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। नगर निगम ने शहर में स्थापित 17 अर्धभूमिगत कचरा पात्रों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी अब खुद संभालने का फैसला किया है। नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर इन कचरा पात्रों की सफाई, आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और समय-समय पर कचरा उठान की व्यवस्था नगर निगम अपने संसाधनों, सफाईकर्मियों और वाहनों के जरिए करेगा।

नगर निगम के निर्देश इसके लिए अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने जोनल सेनेटरी अधिकारियों, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तथा सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के समन्वय अधिकारी को सभी सफाई निरीक्षकों से समन्वय स्थापित कर इन कचरा पात्रों के संचालन एवं रखरखाव की निगरानी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। कचरा पात्रों को समय-समय पर खाली कराने की भी व्यवस्था...