जामताड़ा, अप्रैल 27 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कृष्णानगर के 05 नंबर रोड में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना बीती रात शनिवार की है। पुलिस के अनुसार पीएम आवास के अर्धनिर्मित मकान में चोरी की वारदात हुई है। बताया जाता है कि उक्त मकान में सामने एक दरवाजा बंद था और सभी खिड़की और पीछे कोई भी चहारदीवारी नहीं थी। चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए घर में रखे पांच हजार रुपए और बर्तन की चोरी कर ली। पुलिस ने इस बाबत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- बेखौफ चोरों ने खंगाल डाले सूने पड़े दो मकान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.