बांका, अप्रैल 25 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। झारखंड से आ रही कार से गुरुवार की सुबह अर्धनिर्मित पिस्टल बरामदगी मामले में पुलिस ने अंतरर्राजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसका मुख्य सरगना मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरधा गांव निवासी मोहम्मद शाहिद है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। जिसमें मुंगेर जिले के रायसर के कार चालक गौतम रजक, वासदेवपुर थाना अंतर्गत सुंदरपुर गांव के पिंटू यादव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरधा गांव के मुहम्मद शाहिद और लखीसराय जिले के विक्रम आजाद को पुलिस ने नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस की पूछताछ में जानकारी देते हुए बताया था की उपरोक्त तीनों लोगों के कहने पर ही वह देवघर से अर्धनिर्मित हथियार का खेप लेकर खगड़िया जा रहा था। यह भी पढ़ें- अर्धनिर्मित पिस्टल बरामदगी में चार नामजद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.