अर्धनिर्मित जीजीआईसी भवन निर्माण को 5.50 करोड़ की मंजूरी
चित्रकूट, सितम्बर 3 -- चित्रकूट। जीजीआईसी मानिकपुर के अर्धनिर्मित भवन का निर्माण पूरा करने के लिए शासन ने 5.50 करोड की धनराशि स्वीकृति की है। गुरुवार को डीएम पुलकित गर्ग ने एसपी अरुण कुमार सिंह के साथ विद्यालय का जायजा लिया। बताया कि भवन का निर्माण पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद बांदा को नामित किया गया है। विद्यालय भवन की स्वीकृति वर्ष 2008-09 में हुई थी। लेकिन कतिपय कारणों से भवन का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका। बाद में आईटीबीएचयू के माध्यम से स्ट्रक्चर एबिलिटी रिपोर्ट प्राप्त कर जांच कराई गई। नवीन एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया। स्वीकृति के साथ अब जल्द ही निर्माण शुरु होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.