बाराबंकी, जुलाई 1 -- त्रिवेदीगंज। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेजवापुर के मजरे बसंतपुर के निवासी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी (35) पुत्र पवन कुमार चतुर्वेदी का शव मदनापुर गांव के पास बुधवार को अर्धनग्न हाल में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर लोनी कटरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अभिमन्यु मल्ल ने मौके पर जांच पड़ताल की। महेंद्र कुमार अपने घर से बीती रात से गायब चल रहे थे। परिजनों ने इधर-उधर काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। दोपहर में मदनापुर गांव के पास बने मंदिर इटहेश्वर शिव मंदिर के पास शव पड़ा मिला। शव के पास दो पैकेट सल्फास की गोली मिली और पास मे कपड़े तथा कपड़े में मोबाइल मिला। संभावना जताई जा रही है किसी करण सल्फास के सेवन से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्...