मथुरा, मई 28 -- थाना गोविंदनगर के अंतर्गत मिडलैंड कालोनी के बराबर वाले रास्ते स्थित नाले में मंगलवार रात दिव्यांग युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से नाले से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाते हुए मामले की जांच में जुट गयी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मंगलवार रात मिडलैंड कालोनी के बराबर वाले रास्ते पर स्थित मसानी नाले में युवक का शव लोगों को दिखाई दिया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी और मौके पर भीड़ लग गयी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर रवि त्यागी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- मेरठ में एक ही दिन में छह लोगों की लाशें बरामद, सनसनी फैली नाला करीब 20 फीट गहरा होने के चलते पुलिस ने जेसीबी बुलायी। इस दौर...