भदोही, मार्च 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार की देर शाम देवाधिदेव महादेव का अर्द्ध नारीश्वर के रूप में भव्य शृंगार हुआ। महादेव का दर्शन कर भक्त कृतार्थ होते रहे। महाआरती के बाद आस्थावानों में प्रसाद भी वित्रित किया गया। चैत्र नवरात्र के पांचावे दिन भूत भावन भगवान शंकर का अर्द्ध नारीश्वर के रूप में भव्य शृंगार हुआ। समय की गत संग मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। प्रधान पुजारी आशीष जी महराज ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को महादेव का शृंगार संग महाआरती की जाती है। ढोल-मृदंग और घंटा-घड़ियाल ध्वनि के बीच महादेव की महाआरती उतारी गई। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। हाथ में पूजा सामग्री लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.