समस्तीपुर, जून 7 -- हसनपुर। हसनपुर चीनी मिल अर्द्धशालीन गन्ने को बीज के रूप में खरीदेगी। अधिक उत्पादन एवं नगदी खेती होने के कारण किसानों में खुशहाली आयेगी। चीनी मिल अपने स्तर से ज़रूरतमंद किसानों के खेतों में अनुदानित बोरिंग गड़ाया जा रहा है। अब किसानों के खेतों तक बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत है। गन्ना की खेती में आठ से दस बार सिंचाई करने से उत्पादन बेहतर होता है। चीनी मिल 500 रुपए प्रति क्विंटल बीज के लिए गन्ना मार्च-अप्रैल माह में किसानों से खरीदेगी। प्रति दिन लगभग 25 एकड़ में गन्ने की बुआई हो रही है। यह जून तक चलेगा। सीओजीरो 238 प्रभेद की बुआई हो रही है। उक्त प्रभेद का उत्पादन प्रति एकड़ 500 से 600 क्विंटल होता है।

गन्ना उत्पादन की प्रक्रिया कार्यपालक अध्यक्ष अशोक मित्तल ने बताया कि ग्रीष्मकालीन में रोपे गए गन्ने को बीज' के रूप मे...