बागपत, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में अर्द्धविक्षिप्त युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की बहन ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया ने बताया कि उसकी छोटी बहन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह उनके साथ ही रहती है। शनिवार की शाम उसकी बहन घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक उसे बहला-फुसलाकर घर के पीछे ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता पक्ष का कहना है कि जब वे उसे ढूंढ़ते हुए मौके पर पहुंचे, तो आरोपी आपत्तिजनक हरकत करता मिला। उन्होंने शोर मचाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश, लेकिन वह फरार हो गया। घटना के समय पड़ोस का ही एक अन्य युवक भी मौके पर मौजूद बताया गया है। पीड़िता की बहन ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.