आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर क्षेत्र के नोनारी बाजार में एक युवक की गुरुवार की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह अर्द्धविक्षिप्त बताया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय गुड्डू पुत्र रामधारी अर्द्धविक्षिप्त था। बाजार वासियों का कहना है कि उसका कोई सहारा नहीं था। वह कुछ दिनों से नोनारी बाजार के समीप घूमता रहता था। गुरुवार की रात उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बाजार के लोगों ने उसे मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। काफी देर बाद रिश्तेदार लालबाबू पुत्र मांझा राम ने शव की पहचान की। सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया कि मौत का कारण स्प्ष्ट नहीं हो सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.