बेगुसराय, मार्च 28 -- नावकोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में अर्द्धविक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इस घटना की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करायी है। दिये गये आवेदन में गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी पुत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ है। गांव के ही उस अधेड़ व्यक्ति ने चाकलेट का प्रलोभन देकर मक्का के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया तथा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसआई बीके ओझा व राकेश कुमार दल-बल के साथ सूचना स्थल पर जाकर उसे हिरासत में लेकर थाने लाये। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर नमूने एकत्र कर जांच हेतु लैब भेजा है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल तथा...