हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी। जिले के सरकारी एवं अशासकीय स्कूलों में गुरुवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। यह 17 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा के बाद छात्र खुश नजर आए। गुरुवार को पहली पाली साढ़े नौ से साढ़े बारह बजे तक कक्षा छह, सात और आठ के बच्चों की हिन्दी जबकि एक से चार बजे तक कला की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में कक्षा नौ की हिन्दी जबकि कक्षा 11 की पहली पाली में हिन्दी और दूसरी पाली में संगीत, गायन और वादन की परीक्षा हुई। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायवाल ने बताया कि स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं की भी तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.