औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के वार पंचायत के फुलवरिया गांव के समीप एक अर्द्धनिर्मित मकान में छुपाकर रखे 40 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद किया। थाना के एसआई अजय पासवान और जसवंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक 40 लीटर का प्लास्टिक गैलन शराब भरा हुआ पाया गया, जिसे जब्त कर थाना लाया गया। मकान फुलवरिया निवासी गौतम कुमार का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मकान मालिक पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार हो गया। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.