सीवान, फरवरी 25 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने नगर पंचायत क्षेत्र के यमुनागढ़ स्थित कानूनी दांव-पेंच में फंसे अर्द्धनिर्मित पंचायत सरकार भवन का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी सरफराज अहमद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिया कि संबंधित भूमि को शीघ्र नगर पंचायत बड़हरिया के नाम स्थानांतरित कर यहां नगर पंचायत का प्रशासनिक भवन निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए स्वीकृत एक करोड़ 19 लाख 64 हजार रुपये में से जो राशि खर्च हो चुकी है, शेष राशि को नगर पंचायत प्रशासनिक भवन निर्माण में समायोजित किया जाएगा। लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्होंने छह माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। अंचलाधिकारी सरफराज अहमद ने बताया क...