अर्द्धनिर्मित घर से देसी शराब व कट्टा बरामद
बेगुसराय, मई 21 -- गढ़पुरा। कुम्हारसो पंचायत के बदिया गांव से बुधवार की रात पुलिस पुलिस ने एक अर्द्धनिर्मित घर से देसी शराब, कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अर्द्धनिर्मित घर स्व. झझन केवट के 60 वर्षीय पुत्र अरुण केवट का है। उसके अर्द्धनिर्मित मकान से 8.33 लीटर देसी शराब, एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.