अर्दली बाजार में लगा हज ट्रेनिंग कैंप
वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। अर्दली बाजार के उल्फत बीबी अहाता स्थित इसरा मुख्यालय में रविवार को स्पेशल हज कैंप लगा। इसमें वाराणसी समेत मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, देवरिया, चंदौली और भदोही के चयनित जायरीन की निःशुल्क मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। उन्हें फिटनेस फॉर्म बांटे गए। इसरा के अध्यक्ष मो. शाहरुख ने बताया कि शिविर में हज यात्रा से संबंधित शुरुआती जानकारी, तैयारियों और प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से एक सितंबर को जारी सर्कुलर संख्या-10 के प्रावधान बताए गए। जायरीन की शंकाओं का समाधान किया गया। सदारत मौ.हसीन हबीबी ने की। आशिया खातून, खलीफुन निशा, सलीम आरा, शबाना आजमी, मुमताज, जाहिरा, रन्नो, किसमत जहां और शबनम समेत इसरा के पदाधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: हज यात्रा : नि:शुल्क होगी मेडिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.