वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अर्दलीबाजार क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बुटिक में संचालिका, कर्मचारियों और ग्राहक पक्ष की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। विवाद के बाद ग्राहक और उसके साथ आई महिलाओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि एक महिला ने कपड़े सिलाई और सुधार के लिए बुटिक पर दिए थे। महिला के अनुसार, कपड़े ठीक न होने को लेकर शनिवार रात को भी बुटिक में विवाद हुआ था। इसी सिलसिले में रविवार को वह अपनी बहनों के साथ कपड़ों की कमियां बताने पहुंची थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान बुटिक में काम करने वाली एक युवती ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसका ग्राहक और उसकी बहनों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और छीनाझपटी होने लगी। इस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.