वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। नगर निगम ने मंगलवार को अर्दली बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सड़क और फुटपाथ पर रखे 50 से अधिक दुकानदारों ने सामान हटवाए गए। इसके अलावा सड़क किनारे दो दर्जन से ज्यादा ठेला-पटरी व्यवसायियों ने अस्थायी रूप से कब्जा किया था, जिनको प्रवर्तन दल ने हटवाया। नगर निगम ने फेरी पटरी व्यवसायियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अर्दली बाजार तिराहे पर सबसे अधिक अतिक्रमण की समस्या होती है। उसके चलते यहां हर रोज जाम लगता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...