बरेली, अप्रैल 22 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय लखौरा क्यारा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका नीता जोशी के नेतृत्व में बच्चों को पृथ्वी के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और हमारे कर्तव्यों के बारे में सरल एवं प्रभावशाली ढंग से समझाया गया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए और यह बताया कि वे किस प्रकार अपनी धरती को सुरक्षित और स्वच्छ बना सकते हैं। नन्हे-मुन्ने बच्चों की सोच और जागरूकता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने सेव अर्थ विषय पर सुंदर और रचनात्मक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- रायन इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर ज...