नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, वसं। अर्थ आवर को लेकर बीएसईएस ने अपने ग्राहकों और उपभोक्ताओं से शनिवार रात को एक घंटा बिजली बंद रखने की अपील की है। रात 8.30 से 9.30 बजे के बीच स्वेच्छा से अपने घरों व कार्यस्थलों की गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरणों को बंद रखने के लिए कहा है। बीएसईएस अपने 400 से अधिक ऑफिसों में अर्थ आवर के दौरान गैर जरूरी लाइट्स को बंद रखेगी। पिछले वर्षों में अर्थ आवर के दौरान दिल्लीवासियों ने बड़े पैमाने पर बिजली बचाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...