साहिबगंज, अप्रैल 2 -- अर्थो डॉक्टर नहीं रहने से परेशान हुए मरीज के परिजन साहिबगंज। सदर अस्पताल में गुरुवार को अर्थों डॉक्टर के लिए मरीज व उसके परिजन दिनभर भटकते रहे। महाराजपुर के मेंहदीपुर गांव के सुस्ती साह अपने पुत्र आकाश कुमार (12) को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के बोर्ड पर अर्थों डॉक्टर की ड्यूटी थी। लेकिन डॉक्टर नहीं थे। परिजन का आरोप था कि जब बोर्ड में अर्थों डॉक्टर का नाम है तो फिर डॉक्टर क्यों नहीं बैठे हैं? मरीज दोपहर करीब 02:30 बजे तक आर्थो डॉक्टर के इंतजार में बच्चे को लेकर अस्पताल में बैठे रहे। इधर, इमरजेंसी वार्ड में बैठे डॉक्टर डॉ. केशव कृष्णा ने बच्चे को देखा । इसबीच अस्पताल मैनेजर अमन पांडे ने बताया कि अर्थों के डॉक्टर छुट्टी पर है। इसलिए उनसे इलाज संभव नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...