अर्थी पर पिता, सादे कागज पर अंगूठा लगवाता रहा बेटा, लखनऊ से शर्मसार करने वाला वीडियो
रहीमाबाद (लखनऊ) संवाददाता, अगस्त 14 -- यूपी की राजधानी लखनऊ से एक शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। जिस बेटे के कंधे पर पिता की अर्थी उठनी थी, उसी पर मौत के बाद संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप लगा है। रहीमाबाद में 75 वर्षीय छत्रपाल की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान उनका इकलौते बेटा महेंद्र अर्थी पर पड़े पिता के अंगूठे के निशान सादे कागज पर लगवाता रहा। खड़ौहा गांव निवासी छत्रपाल की गुरुवार को मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डालते ही वायरल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया।माता-पिता को पैतृक घर से निकाला बुद्धेश्वर निवासी मृतक की बेटी सुमन ने आरोप लगाया कि महेंद्र और उसकी पत्नी लक्ष्मी माता-पिता को आए दिन प्रताड़ित करते थे। वर्ष 2023 में दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.