अमरोहा, जून 28 -- डिडौली क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी कविता पत्नी रविकांत ने जेठ, देवर समेत अन्य लोगों पर सास की अर्थी के साथ अभद्रता, मारपीट और नकदी छीनने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार तीन जून को सास केला देवी के निधन के बाद अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पहुंचने पर आरोपियों ने अर्थी तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और पति की जेब से 4,500 रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- अर्थी के साथ अभद्रता, मारपीट का आरोप लगाया यह भी पढ़ें- विवाहिता से जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...