अर्थिंग तार में फंसकर गिरने से मवेशी की मौत
रांची, मई 30 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना परिसर में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक गाय की मौत हो गई। थाना परिसर स्थित ट्रांसफॉर्मर के समीप लगभग 1:40 बजे एक सफेद रंग की गाय घायल होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच गई थी। इसी दौरान वह ट्रांसफॉर्मर के अर्थिंग तार में उलझकर गिर गई। गिरने के क्रम में पास में मौजूद लोहे के रॉड से उसे गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक गाय के मालिक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई किसान अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं, जिसके कारण वे सड़क, सार्वजनिक स्थलों और अन्य जोखिम वाले स्थानों तक पहुंच जाते हैं। लोगों ने आशंका ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.