बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बलिया, एक संवाददाता। ताजपुर पंचायत अंतर्गत गोखलेनगर विष्णुपुर गांव में सोमवार की सुबह विद्युत धारा प्रवाहित अर्थिंग के तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान गोखले नगर विष्णुपुर निवासी रामचन्द्र चौधरी की पत्नी गायत्री देवी के रूप में की गयी है। पंचायत के मुखिया शिवनंदन कुमार ने बताया कि गायत्री देवी सोमवार की सुबह अपने घर के आंगन में दैनिक कार्य के तहत सफाई कर रही थीं। इसी दौरान आंगन के समीप विद्युत के अर्थिंग तार की चपेट में आ गयीं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिये बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय भेज दिया। मृतका के पुत्र राक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.