वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग में एमए. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की ओर से दीक्षा उत्सव का आयोजन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में विकसित भारत की थीम पर चार्ट प्रतियोगिता, मेहंदी, कविता पाठ, भाषण, गीत प्रतियोगिताओं के अलावा बांसुरी वादन की आकर्षक प्रस्तुति भी हुई। मुख्य अतिथि समाज विज्ञान संकाय की अध्यक्ष प्रो.रेखा ने छात्रों के सांस्कृतिक कौशल की सराहना की। विशिष्ट अतिथि प्रो.अमिता सिंह ने छात्रो का उर्सवर्धन किया। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो.अंकिता गुप्ता ने किया। प्रो.पारसनाथ मौर्य, प्रो.राकेश कुमार तिवारी, डॉ.ऊर्जासविता सिंह, इशा, वर्षीका, नंदिनी, श्वेता, जाग्रति, अनमोल, वारिश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...