मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के पीजी अर्थशास्त्र विभाग में सोमवार को इकोनोमेट्रिक एवं मल्टीबेरिएट तकनीकों पर हैंड्स ऑन कार्यशाला हुई। इसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. चंचल चरण ने की। इसमें अतिथि वक्ता डॉ. विमल किशोर साहू, एसोसिएट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र), मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, आईआईटी खड़गपुर थे। इस दौरान डॉ. चरण ने डॉ. विमल का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन डॉ. आरके चौधरी, डॉ. मंजरी आनंद, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जफर अहमद सुल्तान, डॉ. मजय कुमार, डॉ. रोजी सुलोचना, डॉ. मंजरी आनंद, डॉ. ऋतु वर्मा, डॉ. अनीता भास्कर, डॉ. अमर कृष्णा, डॉ. एजाज अनवर, विजय कुमार शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.