अर्थशास्त्र, लाइफ साइंस, हिन्दी, इंग्लिश व भूगोल का ओपन मेरिट कटऑफ 83 फीसदी पार
धनबाद, अगस्त 21 -- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने धनबाद व बोकारो के डिग्री कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में खाली सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे चरण की पहली चयन सूची जारी कर दी है। चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन संबंधित कॉलेजों में गुरुवार से शुरू हुआ। नामांकन की अंतिम तिथि 29 अगस्त है। कई कॉलेजों के कई विषयों में चयन के लिए कटऑफ काफी अधिक रहा। वहीं कई विषयों में सीट से कम आवेदन रहने के कारण सभी आवेदकों का चयन हो गया है। पहले चरण में 42 हजार सीटों के लिए लगभग 12 हजार छात्र-छात्राओं ने नामांकन लिया। दूसरे चरण में खाली 30 हजार सीटों के लिए 10,568 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दूसरे चरण में नामांकन के ट्रेंड की बात करें तो भूगोल, अर्थशास्त्र, इंग्लिश, हिन्दी, लाइफ साइंस, राजनीति विज्ञान समेत अन्य विषयों में नामांकन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.