पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह एवं इप्टा के राज्य उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार डील भारतीय अर्थव्यवस्था को खत्म करने की साजिश है। 1605 में भारत में व्यापार करने के लिए ब्रिटेन के ईस्ट इंडिया कंपनी ने जहांगीर के दरबार में घुटना टेककर व्यापार के लिए आदेश लिया था। लेकिन ठीक उल्टा अमेरिका को भारत में निर्बाध बिना टैक्स के व्यापार करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के समक्ष स्वयं घुटने टेक दिया है। भारत सरकार के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल कहते हैं कि अब अमेरिका में भारत 44 अरब डॉलर का व्यापार बिना टैक्स के करेगा। लेकिन उन्होंने भारत के लोगों को यह नहीं बताया कि अमेरिका को भारत में कितने अरब डॉलर का व्यापार करने का आपने छूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.