अर्थव्यवस्था के लिए बैंकों से आई अच्छी खबर
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- मधुरेंद्र सिन्हा,वरिष्ठ पत्रकार अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए कुछ अच्छी खबरें आ रही हैं। इनमें एक बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ी हैं। इसके मुताबिक, बैंकों से कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़ रही है, जिससे अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत मिलते हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि जुलाई 2026 तक देश के बैंकों द्वारा दिए गए ऋण में पिछले साल के मुकाबले 17.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि कॉरपोरेट सेक्टर द्वारा कर्ज लेने की गति तेज हुई है। इससे जमा और ऋण के अनुपात में सुधार हुआ है। मई के आंकड़ों के मुताबिक, कॉरपोरेट सेक्टर द्वारा कर्ज लेने में पिछली मई की तुलना में 18.3 फीसदी की तेजी आई है। यह तेजी साल 2012 के बाद सबसे अधिक है, जो अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है। अमेरिकी वित्तीय सेवा और निवेश बैंकिंग कंपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.