अयोध्या, दिसम्बर 12 -- - भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष एवं विधायक डा डीसी वर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि कार्यक्रम में की शिरकत कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के सभागार में कृषि पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य में प्रगति एवं चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्यअतिथि भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष व विधायक डा डीसी वर्मा ने कहा कि दूध एक संपूर्ण आहार है और इसके उत्पादन पर अधिक ध्यान देना होगा। हमारा भारत वर्तमान समय में तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है और इसे मजबूत करने में कृषि और डेयरी के क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि मादा पशुओं की संख्या को बढ़ाने के लिए सेक्स सार्टेड सीमन तैयार करना होगा। इससे निराश्रित...