अर्टिगा चालक की तलाश में तीन जिलों की पुलिस
लखनऊ, जुलाई 22 -- दो माह पूर्व अपहरण के बाद मरणासन्न कर फेंके गए अर्टिगा चालक गुलफाम की तलाश गोरखपुर, लखनऊ और बाराबंकी पुलिस कर रही है। मंगलवार को चिनहट पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए संदिग्ध साहिल से पूछताछ के बाद घटना में नया मोड़ आ गया है। साहिल ने गुलफाम की चाकुओं से गोदकर कत्ल करने और शव बाराबंकी में फेंके जाने की बात स्वीकार की है। चिनहट पुलिस साहिल की निशानदेही पर शव बरामदगी में लगी है। हालांकि, पुलिस का मानना है जबतक गुलफाम बरामद नहीं हो जाते तबतक जीवित अथवा मृत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। मो. गुलफाम मूल रूप से सुलतानपुर के शिवगढ़ ज्ञानीपुर के रहने वाले हैं। उनके भाई इस्तियाक के मुताबिक मो. गुलफाम कैब चालक है। 22 मई को गोरखपुर से आर्टिगा कार लेकर लखनऊ के लिए निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। मोबाइल स्विच ऑफ था। वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.