नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- अगले कुछ दिनों में नई 7-सीटर एमपीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देश की बेस्ट-सेलिंग 7-सीटर अर्टिगा के ही री-बैज्ड वर्जन टोयोटा रुमियन (Toyota Rumion) पर अप्रैल, 2026 में हजारों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान रुमियन खरीदने पर अधिकतम 15,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टोयोटा रुमियन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन डिजाइन की बात करें तो टोयोटा रुमियन का लुक फ्रेश लेकिन प्रीमियम नजर आता है। सामने की तरफ चौड़ी ग्रिल, शार्प हेडलैंप्स और ऊंचा बोनट इसे मजबूत रोड प्रेजेंस देता ह...