रामपुर, मई 24 -- स्वार। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार तड़के स्वार क्षेत्र में प्रवर्तन दल मुरादाबाद और वन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने स्वार-मिलकखानम मार्ग पर घेराबंदी कर एक अर्टिगा कार से करीब 250 जीवित तोते बरामद किए। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले में एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। रविवार तड़के करीब 3:30 बजे प्रवर्तन दल मुरादाबाद के सहायक आयुक्त इंद्र कुमार सागर के निर्देशन में टीम स्वार-मिलकखानम मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक संदिग्ध अर्टिगा कार संख्या यूपी 21 एफटी 4975 तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। यह भी पढ़ें- अर्टिगा कार से 250 तोते बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार टीम ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन...