लखनऊ, अप्रैल 24 -- पुलिस मुख्यालय के सामने शहीदपथ पर गुरुवार रात आर्टिगा कार में एकाएक आग लग गई। फ्यूट टैंक फटने से तेज धमाका हुआ। घटना से अफरा-तफरी मच गई। चालक अभय राज ने आनन फानन गाड़ी रोकी। किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकला। राहगीरों ने दमकल को सूचना दी। पीजीआई फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ। चालक ने बताया कि वह बाराबंकी सवारी छोड़ने गया था। वहां से लौट रहा था। इस बीच एकाएक आग लग गई। यह भी पढ़ें- मुंबई में आग से 10 कार क्षतिग्रस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.