अर्टिगा और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचे कार सवार
औरैया, मई 16 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के छछुंद गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अंडरपास के निकट शनिवार को अर्टिगा और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि अर्टिगा कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार सहायल थाना क्षेत्र के पुरवा बले गांव निवासी रविकांत त्रिपाठी पुत्र रज्जन बाबू अपनी अर्टिगा कार से बुकिंग लेकर बकेवर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव जा रहे थे। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास सर्विस रोड पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अर्टिगा कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एयरबैग खुल जाने से कार सवार सुरक्षित बच गए। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.