नई दिल्ली, जुलाई 15 -- सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने के लिए दायर जनहित याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। 18 दिनों से अनशन कर रहे वांगचुक के मामले को 'अर्जेंट' बताते हुए चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने केंद्र और दिल्ली सरकार से कल (गुरुवार) सुबह तक जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिकाकर्ता एडवोकेट राकेश कुमार सैनी ने कहा, 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। सामाजिक कार्यकर्ता जो अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं और एक तरह से पूरे देश के सामने अपनी जान दे रहे हैं।' सैनी ने अदालत से केंद्र और राज्य सरकार को यह निर्देश देने को कहा कि वांगुचक को तुरंत अस्पताल में शिफ्ट किया जाए और उन्हें जरूरी इलाज मुहैया कराया जाए और अनशन खत्म कराया जाए। यह भी पढ़ें-...