देहरादून, फरवरी 12 -- ऋषिकेश। देहरादून में हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डोईवाला कोतवाली की लाल तप्पड़ चौकी क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश की मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल बदमाश को कोरोनेशन अस्पताल भर्ती कराया गया। मुठभेड़ की यह घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे की है। हत्याकांड में एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। डोईवाला कोतवाली की लालतप्पड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में बैरियर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। आरोपी बैरियर से पहले ही रुक गया, लेकिन पुलिस को पास आता देख उसने पुलिसकर्मियों पर फायर झों...