अर्जुन हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बरेली, जून 18 -- अर्जुन हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली बरेली, मुख्य संवाददाता। संजयनगर में युवक अर्जुन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को बारादरी पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी एसएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि 15 जून की रात संजयनगर निवासी डीजे संचालक अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अर्जुन के पिता की तहरीर पर मोहल्ले के ही अर्पित मौर्य उर्फ पहाड़ी, कपिल और कुश के खिलाफ बारादरी थाने में हत्या का मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.